ब्रेकिंग
Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाBihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुला

छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: छपरा में मुजफ्फरपुर निवासी एक युवक की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस लाइन के पास हवाई अड्डा परिसर में युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कई अहम सामान भी बरामद किए गए...

छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. नगर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के समीप हवाई अड्डा परिसर में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, युवक पर हमला किया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राम पुकार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और पुलिस पदाधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए जांच को लेकर जरूरी निर्देश दिए.


पुलिस ने घटनास्थल से युवक का मोबाइल फोन, खून लगा कपड़ा और एक पत्थर समेत अन्य सामान बरामद किया है. इन सामानों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है. घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए.


फिलहाल सचिन कुमार की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक छपरा कब और किस वजह से आया था और घटना के समय उसके साथ कौन लोग मौजूद थे. पुलिस बरामद सामान, फॉरेंसिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है.


मामले में अभी तक किसी आरोपित की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हत्या के कारण और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने की कार्रवाई जारी है.