ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

BIHAR ELECTION : कलेजा में ही रखते हैं JDU का सिंबल, अनंत सिंह को लेकर बोले नीरज कुमार - गलत पगड़ी पहनने वाले कैसे होंगे टिकट के दावेदार

BIHAR ELECTION : बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव है। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट है जिसमें एक सीट मोकामा विधानसभा का भी है। अब तारीखों का ऐलान ओर सीट बंटवारा से पहले ही इस सीट को लेकर रस्साकसी तेज है।

BIHAR ELECTION
BIHAR ELECTION
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR ELECTION : बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव है। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट है जिसमें एक सीट मोकामा विधानसभा का भी है। अब तारीखों का ऐलान ओर सीट बंटवारा से पहले ही इस सीट को लेकर रस्साकसी तेज है। इसकी वजह यह है कि इस सीट की पहचान दबंग सीट से होती है। ऐसे में हर कोई यह सीट को जीतकर यह बताना चाहते हैं कि असली पावर वो रखते हैं। ऐसे में बयानबाजी भी इस सीट को लेकर खूब हो रही है। लेकिन इन तमाम चीजों के इतर अब नीरज कुमार का जो बयान सामने आया है उससे राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। 


दरअसल, बीते कल एक पोस्टर अनंत सिंह के तरफ से जारी किया गया और इस पोस्टर में  यह लिखा गया कि आगामी 16 सितंबर को मोकामा विधानसभा अंतर्गत मोर गांव में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। इसके साथ इस पोस्टर में जिन लोगों की तस्वीर लगाई गई थी उसके बाद से यह माना गया कि मोकामा सीट अनंत सिंह के झोली में चली गई है। यह पोस्टर कुछ इस तरह थे कि एक तरफ एनडीए में शामिल सभी पांच दलों के मुखिया की तस्वीर थी और इसके बाद जेडीयू के कद्दावर नेता ललन सिंह की एक बड़ी सी तस्वीर थी और उसके बाद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की तस्वीर थी जिसमें वह लाल रंग की पगड़ी बांधे हुए है। इसके बाद से यह तय हो गया है कि मोकामा का सीट अनंत सिंह के खाते में चला गया है।


इसके बाद अब आज सुबह जब इसको लेकर जदयू के मुख्य प्रवक्ता और मोकामा से ही आने वाले नीरज कुमार से सवाल किया गया कि 16 सितंबर को आपके घर के पास एनडीए का सम्मेलन होने वाला है क्या आप इसमें शामिल होंगे ? इसके जवाब में नीरज कुमार ने कहा कि उन्हें इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में उन्हें जानकारी ही नहीं है कि सम्मेलन कहां और कब होगा?


इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि नीरज कुमार ने कहा कि हम लोगों को पार्टी मुख्यालय से अभी तक तीन चरणों की सूचना आई है। तीसरे चरण में मेरी ड्यूटी है मीनापुर और एकमा। इसके बाद चौथे चरण की जानकारी औपचारिक तौर पर अभी तक हमारे पास पार्टी की तरफ से नहीं आई है। अब जाएंगे या नहीं जाएंगे यह हम कैसे बताएं हमारा कार्यक्रम यदि पार्टी लगाएगी तभी ना जा पाएंगे। 


इसके बाद अब जब उनसे सवाल किया गया कि जदयू के सिंबल पर अनंत सिंह ताल ठोक रहे हैं कर रहे हैं कि चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि हम तो जेडीयू का सिंबल कलेजा में ही रखते हैं। कलेजा में ही हमारा जेडीयू का सिंबल है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि  तेजस्वी डिकोडेड आज से हम उनको कह रहे हैं। उसके बाद नीरज कुमार से कहा गया कि ललन सिंह  इलाके में अनंत सिंह के साथ रैली कर रहे हैं और अब पोस्टर भी लगा दिया गया है अनंत सिंह लाल पगड़ी में नजर आ रहे हैं ? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमलोगों का लाल पगड़ी नहीं है हमलोग सफ़ेद और हरा पगड़ी वाले हैं, लाल तो माले वाला का है। उसके बाद पूछा गया कि गलत पगड़ी पहन लिए हैं क्या तो उन्होंने कहा कि हम ड्रेस कॉड तय नहीं करते हैं रही बात अनंत सिंह के साथ जाने कि तो समय तय करेगा क्या करना है ?

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें