ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

पूर्णिया के अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया जिले के अमौर विधानसभा क्षेत्र का 6 बार प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।


कांग्रेस नेताओं ने अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्हें कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताते हुए नेताओं ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक पार्टी और क्षेत्र की जनता के लिए काम किया।


कांग्रेस नेता मयंक कुमार मुन्ना ने अब्दुल जलील मस्तान को याद करते हुए कहा कि जब वह मंत्री थे, तब उन्होंने सभी कांग्रेसियों के सामने अपना माला उनके गले में डाल दिया था। मयंक कुमार मुन्ना ने कहा कि यह पल उनके लिए जीवनभर यादगार रहेगा।


अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह ताला उनकी मगफिरत फरमाएं। आमीन।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता