ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Mock Drill: युद्ध जैसे हालात हों तो कैसे रहें सुरक्षित? 7 मई को मॉक ड्रिल में मिलेगी हर जानकारी

Mock Drill: बिहार के पूर्णिया में भी 7 मई को शाम 7 बजे से 10 मिनट के लिए पूरे शहर की बिजली काट दी जाएगी. युद्ध की स्थित में कैसे सुरक्षित रहना है मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया जाएगा

Mock Drill
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Mock Drill: पूर्णिया सहित बिहार के 5 जिलों में 7 मई को गृह मंत्रालय के निर्देश पर एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का लक्ष्य किसी भी संभावित वॉर या आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखना है। 


पूर्णिया डीएम कुंदन कुमार और एसपी कार्तिकेय शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार 7 मई की शाम 7 बजे से 7:10 बजे तक पूरे पूर्णिया में ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान सभी प्रकार की रोशनी बंद कर दी जाएगी। इसका मकसद लोगों को अलर्ट रखना और नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।


यह मॉक ड्रिल भारत सरकार के सिविल डिफेंस गाइडलाइन के तहत की जा रही है। बिहार के पूर्णिया के अलावा पटना, कटिहार, बरौनी और बेगूसराय जिलों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। विस्तृत जानकारी साझा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि शाम 06 बजकर 58 मिनट से पूर्णिया के प्रमुख जगहों पर सायरन बजाए जाएंगे। इसके दो मिनट बाद, यानी ठीक 7 बजे से अगले 10 मिनट तक ब्लैकआउट रहेगा।


इस दौरान में आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों, दुकानों और वाहनों की सभी प्रकार की लाइटें बंद कर दें। मॉक ड्रिल को लेकर पूर्णिया जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। फायर ब्रिगेड, पुलिस, थानों की गाड़ियां और अन्य आपातकालीन सेवाएं सायरन बजाकर लोगों को सूचित करेंगी। इमरजेंसी सेवाओं जैसे एंबुलेंस को इस ब्लैकआउट से छूट दी गई है। 


डीएम कुंदन कुमार ने कहा है कि यह केवल एक रिहर्सल है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि युद्ध छिड़ा नहीं है, यह सिर्फ एक रिहर्सल है। पूर्णिया डीएम कुंदन कुमार और एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि यह मॉक ड्रिल नागरिकों को जागरूक करने और सुरक्षा तंत्र की जांच के लिए की जा रही है। किसी प्रकार की अफवाह या डर से बचने की सलाह दी गई है। यह भी स्पष्ट किया गया कि लोगों को खाने-पीने का सामान जमा करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह सिर्फ एक अभ्यास है. इस रिहर्सल में  सिविल डिफेंस, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन विभाग, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस बल शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता