ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही दुल्हन की मौत, मायके वालों ने ससुराल के लोगों को बनाया बंधक

NALANDA : नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के मईफरीदा गांव में एक नयी नवेली दुल्हन की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान भ

मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही दुल्हन की मौत, मायके वालों ने ससुराल के लोगों को बनाया बंधक
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के मईफरीदा गांव में एक नयी नवेली दुल्हन की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान भागन विगहा ओपी क्षेत्र के ख़िदरचक गांव निवासी दीपक चौधरी की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में की गई है. 


अंजली कुमारी की शादी शिमन चौधरी के बेटे घण्टु कुमार से 30 नवंबर को हुई थी. लड़की के पिता का कहना है कि विवाह के उपरांत लड़की जब ससुराल गई तो कुछ भी खाने पीने से इंकार कर रही थी. उसके बाद लड़की को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उपचार के बाद लड़की को सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


लड़के वालों का कहना है कि 2 दिनों से लड़की को उल्टियां हो रही थी. लड़की के चाचा ने कहा कि इस बारे में उन्हें किसी भी प्रकार से लड़के वालों की तरफ से जानकारी नहीं दी गई थी. फिलहाल सदर अस्पताल में दोनों परिवार आ गए हैं और लड़के वालों को लड़की वालों ने बंधक बना लिया है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता