ब्रेकिंग
शिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’शिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’

Patna Police Encounter : पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर , 27 लाख लूटकांड का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

पटना के मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। 27 लाख कैश वैन लूटकांड के आरोपी अजय पासवान को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। साथी सरवन गिरफ्तार।

Patna Police Encounter : पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर , 27 लाख लूटकांड का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Patna Police Encounter : बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। खगड़िया में मंगलवार को हुए हाफ एनकाउंटर के बाद अब राजधानी पटना के मसौढ़ी इलाके में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अजय पासवान को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उसके पैर में लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ मसौढ़ी थाना क्षेत्र के चरमा गांव में हुई। पुलिस बीते दिनों हुए कैश वैन लूटकांड में शामिल अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल कुछ बदमाश चरमा गांव के आसपास छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।


बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में अजय पासवान के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत कब्जे में लिया और अस्पताल पहुंचाया।


अजय पासवान को मनेर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है और वह लंबे समय से कई आपराधिक मामलों में पुलिस के रडार पर था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह हाल ही में हुए 27 लाख रुपये के कैश वैन लूटकांड में भी शामिल था। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।


मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अजय पासवान के एक साथी सरवन को भी गिरफ्तार कर लिया है। सरवन से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और लूट की रकम के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी जारी है।


गौरतलब है कि इसी कैश वैन लूटकांड में शामिल एक अन्य आरोपी का पुलिस पहले ही हाफ एनकाउंटर कर चुकी है। ऐसे में लगातार दूसरी बार इस गैंग के अपराधियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुठभेड़ की खबर फैलते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।


पटना पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो भी अपराधी कानून को चुनौती देगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद बिहार में लगातार हो रहे हाफ एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।