ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

NSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कृष्ण मुरारी ने ध्वजारोहण किया। समारोह में डॉक्टरों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया, जबकि उत्कृ

NSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समां
Ramakant kumar
3 मिनट

Netaji Subhas Medical College: बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (NSMCH) में 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया. संस्थान परिसर में आयोजित समारोह में मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कृष्ण मुरारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद राष्ट्रगान हुआ, जिसमें संस्थान के डॉक्टरों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों ने पूरे सम्मान के साथ भाग लिया.


ध्वजारोहण के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया. कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ. हरिहर दीक्षित, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. उदय नारायण सिंह, डीन डॉ. संजय कुमार, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रंजीत कुमार सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अरविंद प्रसाद, ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अशोक शरण और श्री पवन सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.


स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान NSMCH के सुरक्षा कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया गया. संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की गई.


समारोह के दौरान मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को सामने रखा. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा.


कार्यक्रम में NSMCH के डॉक्टरों, मेडिकल विद्यार्थियों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. इस दौरान सभी ने देश की सेवा, मानवता की रक्षा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया.


चिकित्सा सेवा को बताया राष्ट्रसेवा का माध्यम


समारोह में वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि मानवता और राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम भी है. संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ऐसे कुशल और संवेदनशील चिकित्सक तैयार करना है, जो समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें.


मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कृष्ण मुरारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका है. NSMCH बेहतर चिकित्सा शिक्षा और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा के लिए लगातार काम करता रहेगा.


समारोह के अंत में संस्थान के डॉक्टरों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने राष्ट्र की सेवा, मानवता की रक्षा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया.