ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

शिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तार

Bihar Teacher News: औरंगाबाद के मदनपुर में पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद जाली नोटों की कुल कीमत 2.48 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपितों में एक सरकारी शिक्षक भी शामिल है। अब पुलिस पूरे

शिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Teacher News: औरंगाबाद के मदनपुर में पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से 2 लाख 48 हजार 500 रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपितों में एक सरकारी शिक्षक भी शामिल है. पुलिस पूछताछ के आधार पर अब नकली नोटों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.


पुलिस को शुक्रवार रात नकली नोटों की तस्करी से जुड़ी सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर मदनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के बाबुबांध गांव निवासी सुरेंद्र कुमार और गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोमिया गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुई है.


पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र कुमार के पास से 500 रुपये के 297 जाली नोट बरामद किए गए. इन नोटों की कुल कीमत 1 लाख 48 हजार 500 रुपये है. सुरेंद्र कुमार गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय हबीबपुर में शिक्षक बताया जा रहा है.


वहीं दूसरे आरोपित विजय यादव के पास से 500 रुपये के 200 नकली नोट बरामद हुए हैं. बरामद नोटों की कीमत 1 लाख रुपये बताई गई है. दोनों आरोपितों के पास से कुल 497 जाली नोट बरामद किए गए, जिनकी कीमत 2 लाख 48 हजार 500 रुपये है.


पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने नकली नोट के कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जाली नोटों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की तैयारी थी.


पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों आरोपित कितने समय से नकली नोटों के कारोबार से जुड़े थे और इस नेटवर्क में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं. जांच के दौरान नकली नोटों के स्रोत और इनके इस्तेमाल से जुड़े कनेक्शन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.


एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार रात कार्रवाई की गई थी. कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से जाली नोट बरामद हुए.


मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है.