ब्रेकिंग
शिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’शिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’

रेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

Bihar Crime News: कटिहार के आजमनगर में रेलवे पटरी के पास 30 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया...

रेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी के किनारे 30 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान देवगांव पंचायत के वार्ड नंबर-2 निवासी जोशना देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया.


मृतका का शव खुरियाल रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर स्थित लक्ष्मीपुर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे पटरी के किनारे मिला. शव मिलने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई, मौके पर भीड़ जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की छानबीन शुरू की.


मृतका के पिता डोमन मंडल ने आजमनगर थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसके पति भोला सिंह पर लगाया है. पिता के अनुसार, शादी के बाद से ही जोशना देवी और भोला सिंह के बीच अक्सर विवाद होता था. घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है.


पिता का आरोप है कि विवाद के बाद जोशना की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को रेलवे पटरी के पास फेंक दिया गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद शव को वहां से उठाकर घर लाया गया. हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.


मामले में पुलिस ने मृतका के पति भोला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है.


पुलिस हत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ ही मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.


स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी से पहले जोशना देवी और भोला सिंह के बीच प्रेम प्रसंग था. इसकी जानकारी दोनों परिवारों को होने के बाद सामाजिक सहमति से दोनों की हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कराई गई थी.


शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद की बात सामने आने लगी. अब जोशना की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.


आजमनगर पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.