ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

बांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकस

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार में आगामी एमएलसी और पंचायत चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। सितंबर से प्रशांत किशोर बिहार यात्रा पर निकलेंगे, जबकि अक्टूबर से सदस्यता अभियान शुरू होगा।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का उत्साह बढ़ गया है। पार्टी ने अब बिहार में होने वाले आगामी चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। जन सुराज इस साल के अंत में प्रस्तावित विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक कोटे की सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 



इसके अलावा अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव में भी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के अनुसार, इन फैसलों पर पार्टी की आगामी कार्यकारिणी बैठक में अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद चुनावी तैयारियों को लेकर औपचारिक घोषणा की जाएगी।



मनोज भारती ने पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2026 से पूरे बिहार में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया जाएगा। यह अभियान करीब तीन महीने तक चलाने की योजना है। पार्टी का उद्देश्य संगठन को गांव से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए अपना जनाधार बढ़ाना है।



प्रशांत किशोर आगामी सितंबर से एक बार फिर बिहार यात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं। इस दौरान वह प्रदेश के अलग-अलग गांवों और कस्बों का दौरा करेंगे। इससे पहले प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पदयात्रा के जरिए कई जिलों का दौरा किया था। अब उनकी प्रस्तावित बिहार यात्रा को पार्टी के संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।



जन सुराज बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इन सीटों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त होने वाला है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक कोटे की सीटें शामिल हैं। जिन सीटों पर चुनाव प्रस्तावित है, उनमें पटना स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा स्नातक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत स्नातक, तिरहुत शिक्षक, कोसी स्नातक और सारण शिक्षक सीट शामिल हैं।



इन आठ सीटों में से तीन पर एनडीए, दो पर महागठबंधन और तीन सीटों पर निर्दलीय एमएलसी के तौर पर प्रतिनिधित्व है। जन सुराज के चुनावी मैदान में उतरने से इन सीटों पर मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है। 



बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज का मुख्य फोकस अब आगामी पंचायत चुनावों पर भी है। बिहार में अगले साल पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रस्तावित हैं। बांकीपुर से जीत के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि हर जिले में जन सुराज का जिला परिषद अध्यक्ष बनाना उनका अगला लक्ष्य है। इसी रणनीति के तहत पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रशांत किशोर की आगामी बिहार यात्रा का कार्यक्रम भी संगठन विस्तार और पंचायत चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाने की बात कही जा रही है।



बता दें कि हाल ही में पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 19 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था। इस जीत के साथ प्रशांत किशोर जन सुराज के पहले विधायक बने। बांकीपुर को लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गृह क्षेत्र माने जाने वाले बांकीपुर में जीत के बाद जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह काफी बढ़ा है। अब पार्टी की नजर विधान परिषद और पंचायत चुनावों पर है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता