ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

'मंडप में बदल गया दूल्हा ...', दूल्हे का चेहरा देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, लड़की ने वापस मांगे उपहार के रुपए

PATNA : इश्क, प्यार और शादी यह तीनों ऐसे शब्द हैं, जिसके बारे में हर किसी ने कभी न कभी कुछ जरूर महसूस किया होगा। इसमें भी सबसे बड़ी बात शादी के समय आती है जब लड़की या लड़का एक-दूसरे क

'मंडप में बदल गया दूल्हा ...', दूल्हे का चेहरा देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, लड़की ने वापस मांगे उपहार के रुपए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इश्क, प्यार और शादी यह तीनों ऐसे शब्द हैं, जिसके बारे में हर किसी ने कभी न कभी कुछ जरूर महसूस किया होगा। इसमें भी सबसे बड़ी बात शादी के समय आती है जब लड़की या लड़का एक-दूसरे को देखने के बाद दोनों में से कोई एक-दूसरे को पंसद नहीं करते और वह रिश्ता टूट जाता है। इसके बाद खुशी के माहौल में थोड़े आंसू निकल जाते हैं। अब एक ऐसा ही मामला पटना से निकल कर सामने आया है। जहां एक दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखने के बाद उससे शादी करने से इनकार कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना में  एक दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखने के बाद शादी से इनकार कर दिया। इससे बाराती और घराती पक्ष के लोगों के बीच बवाल मच गया। दुल्हन ने दावा किया कि उसकी शादी किसी और से होने जा रही थी और वरपक्ष ने पहले किसी और लड़के को दिखाया था। यानी कि दूल्हे की शक्ल उस लड़के से नहीं मिलती है, जिसे पहले दिखाया गया था। लड़की वालों ने शादी से इनकार करते हुए लड़के वालों से उपहार में दिए एक लाख रुपये लौटाने की बात कही। इसके बाद भारी बवाल मच गया। वरपक्ष के लोग आग-बबूला हो गए और लड़की वालों को भगा दिया।


दरअसल, यह मामला पटना जिले के फतुहा का है। दुल्हन के परिवार वालों ने फतुहा थाने में बुधवार को नामजद शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का परिवार दीदारगंज थाना इलाके के गुलमहिया बाग का रहने वाला है। उनका आरोप है कि अपनी बेटी की शादी फतुहा थाना इलाके के नोहटा निवासी स्व.झिम्मी यादव के बेटे राहुल के साथ तय हुई थी। इस दौरान शादी से पहले उपहार स्वरूप एक लाख के गिफ्ट भी वरपक्ष को दिए गए थे।


उधर, जब कन्या पक्ष वाले लड़के को देखने गए तो वरपक्ष ने होने वाले दूल्हे राहुल के दूसरे भाई को दिखाकर शादी का दबाव बनाया। दुल्हन के मना करने पर वरपक्ष वाले मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित लड़की का कहना है कि उसे उस घर में शादी नहीं करनी है। उसके रुपये लौटाए जाएं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले को बातचीत से सुलझाने की भी कोशिश की जा रही है।