ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मंच टूटते ही धड़ाम से गिरे RJD विधायक, कई लोगों को आईं चोटें, हॉस्पिटल में भर्ती

MOTIHARI : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं के मंच टूटने की कई घटनाएं सामने आई थी. अब एक बार फिर मोतिहारी से राजद विधायक शशिभूषण सिंह के मंच टूटने का वीडियो वायरल हो रहा है. दर

मंच टूटते ही धड़ाम से गिरे RJD विधायक, कई लोगों को आईं चोटें, हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं के मंच टूटने की कई घटनाएं सामने आई थी. अब एक बार फिर मोतिहारी से राजद विधायक शशिभूषण सिंह के मंच टूटने का वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, शशिभूषण सिंह अमोदेई गांव में नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे और वहां उनके स्वागत में लड़कियों ने गाना गाना शुरू ही किया था तभी अचानक धड़ाम से मंच टूट गया और विधायक जमीन पर जा गिरे. इस दौरान विधायक को चोट भी आई. 


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए कई तरह की तैयारियां की गई थी. आयोजनकर्ताओं ने मंच को फूलों और गुब्‍बरों से सजाया था. विधायक जी जैसे ही मंच पर पहुंचे उनके स्‍वागत में लड़कियों ने स्‍वागत गान शुरू कर दिया. स्‍वागत गीत के जरिए लड़कियां विधायक जी की तारीफ कर रही थीं. इसी दौरान मंच धड़ाम से नीचे जा गिरा.  मंच पर मौजूद तमाम लोगों के साथ विधायक जी भी जमीन पर गिर गए. इससे उन्‍हें कुछ चोटें भी आईं.  


मंच जैसे ही नीचे गिरा वैसे ही मौके पर अफरा तफरी मच गई. आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. कुछ लोगों को आंशिक चोट आई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें