ब्रेकिंग
शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस

BIHAR NEWS : 5 फुट ऊंची जाली से कूदा युवक और 25000 वोल्ट के तार पर गिरा, मौके पर हुई मौत

BIHAR NEWS : युवक प्लेटफॉर्म संख्या 8 और 9 के बीच शाम के वक्त टहल रहा था। इस दौरान वो पश्चिमी फुटओवर ब्रिज पर पहुंचा। यहां भी उसने दो-तीन बार चक्कर लगाया और

BIHAR NEWS
युवक का शव
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : पटना जंक्शन पर एक युवक जिंदा ही जल गया। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पटना जंक्शन पर एक शख्स ने पश्चिमी फुटओवर ब्रिज से अचानक छलांग लगा दी। इस दौरान वो वहां से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इसके बाद युवक जिंदा जल गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तरफी का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक युवक प्लेटफॉर्म संख्या 8 और 9 के बीच शाम के वक्त टहल रहा था। इस दौरान वो पश्चिमी फुटओवर ब्रिज पर पहुंचा। यहां भी उसने दो-तीन बार चक्कर लगाया और इसके बाद ब्रिज पर लगी 5 फीट ऊंची जाली पर चढ़ गया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता इस युवक ने इस जाली से नीचे छलांग लगा दी।


वहीं, छलांग लगाने के बाद युवक वहां से गुजर रहे 25,000 वोल्ट के एक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। तार की चपेट में आते ही युवक के शरीर में आग लग गई और वो धूं-धूं कर जलने लगा। इसके बाद वो जल्द ही रेलवे ट्रैक पर आ गिरा। बताया जा रहा है कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस घटना को देख कर प्लेटफॉर्म पर मौजदू लोग दहल उठे।


इधर, इस युवक ने ऐसा क्यों किया? अभी इसके बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि अभी इस युवक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।