ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मैट्रिक रिजल्ट पर शिक्षकों की हड़ताल के बाद अब कोरोना का संकट, मूल्याकन की सुस्त रफ्तार देख आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी समीक्षा

PATNA : शिक्षकों की हड़ताल के बाद अब कोरोना वायरस के कारण मैट्रिक के रिजल्ट में देरी हो सकती है. मैट्रिक के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की सुस्त रफ्तार को देखते हुए बिहार वि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : शिक्षकों की हड़ताल के बाद अब कोरोना वायरस के कारण मैट्रिक के रिजल्ट में देरी हो सकती है. मैट्रिक के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की सुस्त रफ्तार को देखते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति परेशान है. मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के लिए आज बिहार बोर्ड सभी जिलों के डीईओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर समीक्षा करेगा.


केवल पटना जिले की बात करें तो मैट्रिक की कुल आठ लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है. जिनमें से अब तक 2 लाख 15 हजार कॉपियों का ही मूल्यांकन हो पाया है. यही हाल कमोबेश हर मूल्यांकन केंद्र का है. पटना जिले में मूल्यांकन कार्य के लिए 2650 परीक्षकों को लगाया गया था ,लेकिन इनमें से 1481 शिक्षकों ने योगदान दिया, शिक्षकों की हड़ताल का असर मूल्यांकन कार्य पर पड़ा है। 


अब कोरोना वायरस को लेकर मैट्रिक के मूल्यांकन कार्य में क्या सतर्कता बरती जाए इस पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा के दौरान गाइडलाइन तय कर सकता है। बोर्ड के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि समय पर मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाए

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें