ब्रेकिंग
गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!

मुजफ्फरपुर में कांग्रेस का मशाल जुलूस, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर में कांग्रेस ने छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। जिला अध्यक्ष कृपा शंकर शाही ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए छात्रों की मांगें पूरी करने की

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

मुजफ्फरपुर: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को मुजफ्फरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। पश्चिमी जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृपा शंकर शाही के नेतृत्व में निकाले गए इस विरोध मार्च में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों की मांगों का समर्थन किया।


छात्र आंदोलन के समर्थन में लाठी चार्ज के खिलाफ लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने के दौरान राहुल गांधी प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को पुलिस ने बीते दिन हिरासत में लिया था,,, इसके खिलाफ देशभर में कांग्रेस पार्टी समेत विपक्षी दलों एवं कई छात्र संगठनों के द्वारा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जा रहा है..


इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर कांग्रेस पश्चिमी के जिलाध्यक्ष कृपा शंकर शाही के नेतृत्व में कंपनी बाग रोड स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से मसाल जुलूस निकालकर मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट परिसर होते हुए भारत माता नमन स्थल को क्रॉस करते हुए सरैयागंज टावर चौक तक पहुंची..


जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृपा शंकर शाही ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इस तरह से छात्र की आवाज बुलंद करने वाले जननायक राहुल गांधी को जो गिरफ्तार किया गया और जिस तरह से पुलिस ने जो उनके साथ व्यवहार किया उसके खिलाफ छात्र आंदोलन के समर्थन में एवं छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ हमलोग सड़कों पर उतरकर सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ विरोध जता रहे है ,,, अगर इससे भी सरकार छात्रों की मांग नहीं पूरा करती है तो आगे भी हम लोग आंदोलन के लिए तैयार है वही इस दौरान मसाल जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहें।


टैग्स