ब्रेकिंग
बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े

बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। चहुँओर असुरक्षा, अन्याय और अत्याचार का माहौल है क्योंकि बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज है। इसका ख़ामियाजा आम बिहारियों को भुगतना पड़ रहा है।

बिहार न्यूज
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त-तेजस्वी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बेगूसराय के एक होटल में लड़की को बंधक बनाकर पिटाई और दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद बिहार में इस घटना को लेकर सनसनी फैली हुई है। वही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।


 बेगूसराय की इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सम्राट चौधरी की सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अब यहां हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज हो गया है। इसका खामियाजा आम बिहारियों को भुगतना पड़ रहा है। 



बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सह राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार के बेगूसराय में एक युवती के साथ दुष्कर्म,  मारपीट और शोषण कि ऐसी जघन्य घटना हुई है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता।



उन्होंने आगे लिखा कि सूबे में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। चहुँओर असुरक्षा, अन्याय और अत्याचार का माहौल है क्योंकि बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज है।



तेजस्वी यादव ने कहा कि जाति विशेषज्ञ आपराधिक चरित्र के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने से अपराधियों के हौसले बुलंद है और इसका ख़ामियाजा आम बिहारियों को भुगतना पड़ रहा है।



तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी इन बेटियों की चीख-चीत्कार सुनकर इसलिए मौन है ताकि चुनावों में बिहार आकर फिर से जंगलराज का रोना रो सके। क्या प्रधानमंत्री के प्रिय गाने “मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे…..” की छहो गोलियाँ खाली हो चुकी है?