ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं

बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

बेगूसराय होटल कांड में मुख्य आरोपी रोहित कुमार को एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने मधुबनी के नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके से गिरफ्तार किए जाने की खबर है। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय होटल कांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी रोहित कुमार को एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने मधुबनी जिले के नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर वार्ड संख्या-4 निवासी उपेंद्र सहनी के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे लेकर बेगूसराय के लिए रवाना हो गई है।


सूत्रों के मुताबिक, होटल कांड के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस को आरोपी के मधुबनी जिले के सीमावर्ती इलाके में होने की सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया गया।


हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आधिकारिक पुष्टि और पुलिस के बयान के बाद मामले में अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।


 यह खबर सूत्रों के हवाले से है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता