ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

Anna Hazare: NEET पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में अन्ना हजारे ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज पर चिंता जताते हुए सरकार से संवाद की अपील की और अहिल्यानगर में मौन आंदोलन करने का ऐलान किया।

Anna Hazare
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Anna Hazare: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों और विपक्ष का विरोध जारी है। इसी बीच वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने 20 जुलाई को दिल्ली में आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।



अन्ना हजारे ने घोषणा की है कि वह गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित वाडिया पार्क के गांधी स्मारक पर मौन आंदोलन करेंगे। इस आंदोलन स्थल को प्रतीकात्मक रूप से 'नगर का जंतर-मंतर' नाम दिया जाएगा।



अन्ना हजारे ने कहा कि लोकतंत्र में समस्याओं का समाधान दमन से नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से होना चाहिए। उनका कहना है कि सरकार को छात्रों और आंदोलनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए, न कि बल प्रयोग का रास्ता अपनाना चाहिए।



उन्होंने कहा कि पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी बेहद चिंताजनक विषय हैं। छात्रों का आंदोलन केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए सरकार को इसे गंभीरता से लेकर सकारात्मक संवाद करना चाहिए।


अन्ना हजारे ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह और अहिंसा के मार्ग का उल्लेख करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की अपील की। उनके प्रस्तावित मौन आंदोलन पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता