ब्रेकिंग
पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्रपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्रपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेव

बेगूसराय में चोर ने निगल लिया सोने का ढोलना, एक्स-रे में दिखा गहना, झपटमारी के बाद भीड़ ने दबोचा

बेगूसराय में महिला के गले से सोने का ढोलना झपटने वाले युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। बचने के लिए आरोपी ने गहना निगल लिया। सदर अस्पताल में एक्स-रे के दौरान उसके पेट में सोने का ढोलना दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में झपटमारी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान करके रख दिया। शराब के नशे में धुत एक शख्स ने बाइक पर जा रही महिला के गले से सोने का ढोलना झपट लिया। भीड़ से घिरता देख वह पास के सार्वजनिक बाथरूम में जाकर छिप गया। जब लोगों ने बाहर निकालकर पकड़ लिया तो बचने के लिए उसने सोने का ढोलना ही निगल लिया। बाद में सदर अस्पताल में कराए गए एक्स-रे में उसके पेट के अंदर सोने का ढोलना साफ दिखाई दिया।


यह सनसनीखेज घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर गुमटी ढाला के पास की है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक से अपने ससुराल हनुमानगढ़ से लोहिया नगर स्थित मायके जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक गुमटी ढाला के पास धीमी हुई, पहले से घात लगाए युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का ढोलना छीन लिया और भागकर पास के बाथरूम में छिप गया।


महिला के शोर मचाते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने युवक को बाथरूम में घुसते देख लिया और बाहर निकालकर पकड़ लिया। इस दौरान उसकी हल्की पिटाई भी हुई। भीड़ के चंगुल से बचने और सबूत मिटाने की नीयत से आरोपी ने सोने का ढोलना मुंह में डालकर निगल लिया।


सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई। इसके बाद उसे बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई। एक्स-रे रिपोर्ट में उसके पेट के अंदर सोने का ढोलना स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड-1 निवासी चमनदेव पासवान के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।


पूछताछ में राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। महिला के गले में सोने का ढोलना देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और उसने झपटमारी कर दी। पकड़े जाने पर लोगों ने उसकी पिटाई की, जिसके बाद उसने गहना निगल लिया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह घटना के समय शराब के नशे में था और दावा किया कि उससे "पहली बार" ऐसी गलती हुई है।


फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चिकित्सकीय निगरानी में आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है ताकि निगले गए सोने के ढोलने को बरामद किया जा सके। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बेगूसराय की यह अनोखी छिनतई की घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता