ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुंबई से आये पति को क्वारंटीन सेंटर जाने को कहा तो दे दिया तलाक, ट्रिपल तलाक पर कानून को भी ठेंगा दिखाया

PATNA : कोरोना काल में अजीबोगरीब वाकये हो रहे हैं. बिहार के मधुबनी में एक आदमी ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि पत्नी ने उसे क्वारंटीन सेंटर जाने को बोला था. मुंबई

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना काल में अजीबोगरीब वाकये हो रहे हैं. बिहार के मधुबनी में एक आदमी ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि पत्नी ने उसे क्वारंटीन सेंटर जाने को बोला था. मुंबई से लौटे उस शख्स ने ट्रिपल तलाक को लेकर बने नये कानून की भी कोई परवाह नहीं की.

बिहार के मधुबनी का है मामला

मामला बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाने के सतधारा गांव की है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव का निवासी मो. शहीद मुंबई में काम करता था. दो दिन पहले मो. शहीद मुंबई से वापस अपने घर लौटा. घर पर मौजूद पत्नी ने कहा कि वो कोरोना संक्रमित इलाके से वापस लौटा है इसलिए सरकार के नियम के मुताबिक 21 दिन क्वारंटीन सेंटर पर रहने के बाद घर में वापस आये. पत्नी के इतना कहते ही मो. शहीद आपा खो बैठा. ग्रामीणों के मुताबिक शहीद ने अपनी पत्नी को उसी वक्त तलाक-तलाक-तलाक बोला और वहां से निकल गया. 


नहीं दर्ज हुआ है कोई मुकदमा

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने तीन तलाक पर रोक लगा दिया है और देश में इसके खिलाफ कानून लागू हो चुका है. लेकिन मो. शहीद की पत्नी ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है. हालांकि सतघारा पंचायत के मुखिया मो. जमील अख्तर ने इस वाकये की पुष्टि की है. 

मुखिया जमील अख्तर ने बताया कि पंचायत के वार्ड नंबर दास का मो. शहीद मुंबई से गांव आया. उसके गांव आने पर पत्नी ने उसे 21 दिनों तक क्वारेंटिन सेंटर में रहने की गुजारिश की. यह सुनते ही पति मो. शहीद ने पत्नी को तलाक दे दिया. मुखिया मो. जमील अख्तर ने बताया है कि इस बात को लेकर गांव के लोग आक्रोशित हैं. मुखिया ने कहा कि पति ने निहायत ही गलत काम किया है. पत्नी को तलाक देने के बाद मो. शहीद अपने पिता के घऱ रहने के लिए चला गया है.

टैग्स