ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

आर्केस्ट्रा में मनपसंद गाना बजाने से इनकार पर विवाद, गुस्साए युवक ने ऑपरेटर को मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने बाजा ऑपरेटर को गोली मार दी। गोली लगने से ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आखिर एक गाने...

आर्केस्ट्रा में मनपसंद गाना बजाने से इनकार पर विवाद, गुस्साए युवक ने ऑपरेटर को मारी गोली
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा के दौरान मनपसंद गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बाजा ऑपरेटर को गोली मार दी. गोली लगने से ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.


घटना पस्टन गांव की है, जहां बीती रात शिव कार्तिक पूजा के अवसर पर आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे एक युवक ने बाजा ऑपरेटर शिवम साव से अपनी पसंद का गाना बजाने को कहा. बताया जा रहा है कि ऑपरेटर ने मनपसंद गाना बजाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.


आरोप है कि गाना बजाने से इनकार करने पर गुस्साए युवक ने शिवम साव को गोली मार दी. गोली उनके गले में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. घटना के बाद आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई. पुलिस गोली चलाने वाले युवक की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. वहीं, पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में हुए इस गोलीकांड के बाद पस्टन गांव के लोगों में दहशत का माहौल है.