ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

खाना खाने को लेकर भड़का विवाद, जमकर चले घूंसे-डंडे; मुहर्रम से लौटे युवकों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Bihar News: मधुबनी के लखनौर थाना क्षेत्र में शादी समारोह उस वक्त हिंसक हो गया जब मुहर्रम खेलकर लौट रहे कुछ उपद्रवियों ने बारातियों पर हमला कर दिया. अचानक हुई मारपीट और तोड़फोड़ से अफरा-तफरी मच गई. कई लोग घायल हो गए...

खाना खाने को लेकर भड़का विवाद, जमकर चले घूंसे-डंडे; मुहर्रम से लौटे युवकों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले से शादी समारोह के दौरान मारपीट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.जहां शादी की खुशियां अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गईं.खाना खाने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और मुहर्रम खेलकर लौट रहे कुछ युवकों ने शादी समारोह में घुसकर जमकर हंगामा कर दिया.


घटना झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तमुरिया पंचायत के बौदराही गांव की बताई जा रही है.रविवार रात एक शादी समारोह में अचानक कुछ असामाजिक तत्वों के पहुंचने के बाद माहौल बिगड़ गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले खाना खाने को लेकर कुछ लोगों के बीच बहस हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया.


इसी दौरान मुहर्रम खेलकर वापस लौट रहे कुछ युवक शादी समारोह में पहुंच गए और देखते ही देखते पंडाल में हंगामा शुरू कर दिया.आरोप है कि युवकों ने बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी.लाठी-डंडे और घूंसे चलने लगे, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई.


बताया जा रहा है कि अचानक हुए हमले से बाराती अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.कई लोग शादी स्थल छोड़कर पैदल ही सुरक्षित जगह की ओर निकल गए.कुछ बारातियों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने फोन कर गाड़ियां मंगवाई और किसी तरह घर पहुंचे.


हमलावरों ने शादी समारोह में तोड़फोड़ भी की.बारातियों को लेकर आई कई गाड़ियों के शीशे रोड़ेबाजी कर तोड़ दिए गए.इसके अलावा कुछ लोगों के मोबाइल फोन छीनने की बात भी सामने आई है.इस पूरी घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया.


जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर थाना क्षेत्र के महरैल गांव निवासी मो. सलामत मंसूरी के बेटे की बारात बौदराही गांव आई थी.शादी की रस्में चल रही थीं, लेकिन अचानक हुए विवाद ने पूरे समारोह को तनावपूर्ण बना दिया.


घटना के बाद वधू पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत देने की बात कही गई है.वहीं मामले की जानकारी मिलते ही लखनौर थाना पुलिस सक्रिय हो गई.थानाध्यक्ष बेमिसाल कुमार ने बताया कि अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गांव पहुंचकर जांच कर रही है.