ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बिहार में दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, थानेदार से शो-कॉज; लापरवाही बरतने पर SP का बड़ा एक्शन

Bihar News: मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी लूट के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए एक एएसआई, दो सिपाही और एक चौकीदार को निलंबित किया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी में कलुआही थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी में हुई डकैती के बाद मधुबनी एसपी योगेन्द्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में एक एएसआई, दो सिपाही और एक चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई लूट की घटना के समय गश्ती में लापरवाही को लेकर की गई है।


दरअसल, यह घटना 28 अगस्त 2025 की शाम करीब 4:30 बजे की है। कलुआही थाना अंतर्गत ग्राम मधेपुर स्थित इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी में पांच अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर गोदाम में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की और 1.5 लाख रुपये नकद एवं दो मोबाइल फोन लूट लिए थे।


घटना की जानकारी मिलते ही SP योगेन्द्र कुमार ने तत्काल मामले की स्वयं मॉनिटरिंग शुरू की और कार्रवाई करते हुए कलुआही थाना में तैनात एएसआई संतोष कुमार (गश्ती पदाधिकारी), सिपाही बिपिन कुमार, चौकीदार मोहम्मद शमीम समेत एक अन्य सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा थाना अध्यक्ष पायल भारती से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 मनोज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा लूटकांड में शामिल अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता