ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

India Nepal Train Service: अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई भारत-नेपाल रेल सेवा, हिंसक प्रदर्शन को लेकर रेलवे ने लिया फैसला

India Nepal Train Service: नेपाल में उग्र प्रदर्शनों और सोशल मीडिया बैन के चलते भारत-नेपाल रेल सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है। जयनगर स्टेशन पर दोनों रैक रोकी गई हैं और यात्री भारी संकट में हैं।

India Nepal Train Service
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

India Nepal Train Service: नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी हिंसक प्रदर्शनों के कारण भारत-नेपाल रेल सेवा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से नेपाल से चलने वाली दोनों रैक को जयनगर स्टेशन पर रोक दिया गया है ताकि किसी प्रकार की क्षति से बचा जा सके।


नेपाल रेलवे के स्टेशन अधीक्षक श्रवण मीणा ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह की एक ट्रेन जयनगर गई और लौट भी आई थी। लेकिन दोपहर करीब एक बजे नेपाल रेलवे ने बढ़ते प्रदर्शनों को देखते हुए रेल संचालन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।


इस फैसले के चलते भारत-नेपाल सीमा से सटे कई स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनकपुरधाम के यात्री सुमंत थापा और रमेश कुमार ने बताया कि ट्रेन सेवा बंद होने से भारी दिक्कतें हो रही हैं। यात्रियों के पास सीमित विकल्प हैं क्योंकि जनकपुरधाम और सिरहा जिले में कर्फ्यू लागू है, जिससे वैकल्पिक साधनों से नेपाल जाना भी मुश्किल हो गया है।


रेल यात्रियों ने बताया कि ट्रेन बंद होने से वे प्लेटफॉर्म पर ही फूट ओवर ब्रिज के नीचे बैठने को मजबूर हैं। इस बीच, नेपाल के स्टेशनों पर एसएसबी जवानों द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्टेशन को खाली करा लिया गया है और एक को छोड़कर सभी फाटक बंद कर दिए गए हैं, जिससे पूरे स्टेशन परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता