ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

डायल 112 के पुलिस कर्मियों की दबंगई, बोलेरो से टकराई गाय तो मालिक की बेरहमी से कर दी पिटाई, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी से पुलिसकर्मियों के दबंगई से जुड़ी एक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मधुबनी जिले बेनीपट्टी इलाके में डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटा

डायल 112 के पुलिस कर्मियों की दबंगई, बोलेरो से टकराई गाय तो मालिक की बेरहमी से कर दी पिटाई, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी से पुलिसकर्मियों के दबंगई से जुड़ी एक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मधुबनी जिले बेनीपट्टी इलाके में डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में बवाल शुरू हो गया है। पुलिस के इस रवैये को लेकर लोग भड़क उठे हैं। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। इसको लेकर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गई है।


जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी के बसैठ में डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान राहुल कुमार झा के रूप में हुई है। पिटाई किए जाने के विरोध में लोगों ने बसैठ में सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया है। घायल राहुल को इलाज के लिए दरभंगा भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि राहुल कुछ मवेशियों को लेकर जा रहा था। इस दौरान एक ट्रक के आने से मवेशी इधर उधर करने लगे। इस बीच, डायल 112 की पुलिस गाड़ी भी उसी रास्ते से आ रही थी। गाड़ी से गाय टकरा गई।


उसके बाद इस बात को लेकर पुलिस कर्मी भड़क उठे। उन्होंने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। लोगों का कहना है कि पुलिस ने युवक की पिटाई छाती पर चढ़कर बूट से की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है। इस घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए हैं और इस मामले में एक्शन की मांग कर रहे हैं।