ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: पानी का मोटर चलाते ही अचानक आ गया करंट, चपेट में आने से ससुर और बहू की दर्दनाक मौत

MADHUBANI: मधुबनी में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की जान चली गई। पानी के मोटर में अचानक करंट आ गया और उसकी चपेट में आने से ससुर और बहू दोनों की मौत हो गई। घटना के बा

Bihar News: पानी का मोटर चलाते ही अचानक आ गया करंट, चपेट में आने से ससुर और बहू की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की जान चली गई। पानी के मोटर में अचानक करंट आ गया और उसकी चपेट में आने से ससुर और बहू दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।  


दरअसल, यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र के खैरामाठ गांव में हुई है। परिजनों ने बताया कि 28 वर्षीय आरती देवी अपने घर में देर शाम मोटर चलाकर काम कर रही थी, तभी मोटर में करंट आ गया और आरती उसकी चपेट में आ गई।


बहू को तड़पता देख 70 वर्षीय ससुर राम लक्षण यादव उसे बचाने गए तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे ससुर और बहू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। उधर, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव