ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी के 4 दिन बाद नवविवाहिता ने की पहले प्रेमी से शादी, फिर पति से भरा दी छोटी बहन की मांग

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली। जहां एक लड़की की शादी 15 मार्च को हुई थी। शादी के 4 दिन बाद प्रेमिका ससुराल को छोड़कर अपने प्रेमी के

अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी के 4 दिन बाद नवविवाहिता ने की पहले प्रेमी से शादी, फिर पति से भरा दी छोटी बहन की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली। जहां एक लड़की की शादी 15 मार्च को हुई थी। शादी के 4 दिन बाद प्रेमिका ससुराल को छोड़कर अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। फिर दोनों शादी की जिद करने लगे। कहने लगे की दोनों एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकते। परिजनों के बीच दोनों ने अपनी बात रखी।


जिसके बाद आपसी सहमति से दोनों की मंदिर में शादी करवा दी गयी। वही पंचायत में एक और फैसले पर हामी भर दी। लड़की अपनी छोटी बहन की शादी अपने पहले पति से करवाना चाहती थी और यही हुआ भी। 


दरअसल मामला मधवापुर प्रखंड का है जहां एक नवविवाहिता विभा कुमार शादी के चार दिन बाद ही अपने ससुराल से     भाग गयी और अपने प्रेमी कमलेश साह के घर पहुंच गयी। दोनों कहने लगे कि वे एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। जिसके बाद पंचायत हुआ और दोनों की मंदिर में शादी रचाई गयी। 


इस अंतरजातीय विवाह में समाज ने अहम भूमिका निभाई। शादी के बाद दोनों वर-वधू को लोगों ने आशीर्वाद देकर विदा किया। इधर विभा ने अपनी छोटी बहन की शादी अपने पहले पति से करवा दी। इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। दोनों बहनों को अपने-अपने ससुराल विदा किया गया।  

टैग्स