ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

घर में शार्ट सर्किट से लगी आग, डेढ साल की मासूम समेत 3 जिंदा जले

MADHUBANI : मधुबनी के लौकहा में एक घर में शार्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक डेढ़ साल की मासूम और दो महिलाएं हैं. इस दर्दन

घर में शार्ट सर्किट से लगी आग, डेढ साल की मासूम समेत 3 जिंदा जले
Anamika
2 मिनट

MADHUBANI : मधुबनी के लौकहा में एक घर में शार्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक डेढ़ साल की मासूम और दो महिलाएं हैं. इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया.

यह घटना लौकहा के पथराही गांव में हुई है. मरने वालों में एक डेढ साल की मासूम और दो महिलाएं हैं.पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक कमरे में दो महिलाएं और मासूम सो रही थी, तभी मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई. जबतक दूसरे कमरे में सो रहे लोग जाग पाते तब तक पूरे कमरे में आग फैल गई थी. जबतक आग पर काबू पाया गया तबतक कमरे में सो रही मासूम और दोनों महिलाओं की मौत हो गई. घटना में घर का सारा सामान भी जल गया. इस घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है.