ब्रेकिंग
Bihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायत

मधुबनी में EOU की बड़ी कार्रवाई: बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर रेड

मधुबनी के जयनगर में EOU ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के घर और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच जारी है।

बिहार न्यूज
एक्शन में ईओयू
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के घर और कार्यालय पर छापेमारी की।


जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम जयनगर स्थित उनके आवास और कार्यालय पहुंची, जहां कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


छापेमारी के दौरान ईओयू के अधिकारियों ने कार्यालय में मौजूद कर्मियों और अन्य अधिकारियों से पूछताछ भी की। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय और घर के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को अंदर-बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार, कार्यपालक अभियंता के पास आय से अधिक कई करोड़ रुपये की संपत्ति होने की आशंका है, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई है।


हालांकि, ईओयू के अधिकारियों ने फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक जानकारी देने से इनकार किया है और कहा है कि वरीय अधिकारियों द्वारा ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।