ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

मधुबनी में ओलावृष्टि का कहर: पोते की शादी से पहले दादी की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

मधुबनी के हरलाखी में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पोते की शादी से एक दिन पहले हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।

बिहार न्यूज
पोते की शादी से पहले दादी की उठी अर्थी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:बुधवार की शाम अचानक आई आंधी-बारिश ने भीषण गर्मी से तो लोगों को राहत दी है, लेकिन इससे भारी नुकसान भी हुआ है। मधुबनी में ठनका गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। कल ही उनके घर में पोता की शादी थी। शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गयी। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। 


वही अचानक हुई तेज आंधी तूफान के साथ बारिश ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। नियति का क्रूर मजाक कहें या मौसम का जानलेवा मिजाज, मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। हरलाखी प्रखंड के बौरहर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। 


आसमान से बरसे बड़े-बड़े ओलों की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कल पोते की उठनी थी बारात, आज अर्थी उठी। मृतका की पहचान पंची देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घर में उत्सव का माहौल था। कल यानी गुरुवार को मृतका के पोते की शादी होने वाली थी। आंगन में मंगल गीत गाए जा रहे थे और शहनाई की गूंज सुनाई देने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। जिस घर से पोते की बारात निकलनी थी, आज वहां से दादी की अर्थी निकलने की तैयारी हो रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक मौसम ने करवट ली और बिना किसी चेतावनी के बड़े-बड़े पत्थर (ओले) गिरने लगे। पंची देवी अपने मवेशी के लिए खेत में चाड़ा लाने गई थी। तभी एक भारी ओला उनके सिर पर जा गिरा। प्रहार इतना जोरदार था कि वह वहीं अचेत होकर गिर पड़ीं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उनकी जान चली गई।


घटना के बाद से बौरहर पंचायत में शोक की लहर है। शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण इस असमय काल के ग्रास बनी वृद्ध महिला की मौत से स्तब्ध हैं। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन बार-बार रोते-रोते बेहोश हो रहे है। खबर लिखे जाने तक स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंची।

टैग्स