ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

मधुबनी में चक्रवाती तूफान का कहर, राइस मिल का शेड उड़ा; 90 लाख का नुकसान

मधुबनी में तेज आंधी और बारिश से राइस मिल का शेड उड़ गया, जिससे धान-चावल और मशीनें बर्बाद हो गईं। घटना में करीब 80 से 90 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले में मंगलवार देर रात आए चक्रवाती तूफान, तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में सकरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित मधुबनी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज तूफान के कारण राइस मिल का शेड कई जगहों से उड़ गया, जिससे मिल में रखा धान, चावल और राइस ब्रान बड़ी मात्रा में बर्बाद हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक कंपनी को करीब 80 से 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


मिल के निदेशक एवं मोहन बढ़िया निवासी शम्भू साहू ने बताया कि तेज बारिश के दौरान पानी मिल की मशीनों में घुस गया, जिससे कई मशीनें क्षतिग्रस्त हो गईं। मशीन खराब होने के कारण मिल का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय फैक्ट्री परिसर में कई ट्रक माल लोडिंग के लिए खड़े थे। तूफान के दौरान शेड टूटकर गिरने लगा तो वहां मौजूद मजदूर किसी तरह उसके नीचे छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।


तूफान के बाद राइस मिल का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मिल बंद होने से यहां काम करने वाले सैकड़ों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में सकरी थाना में आवेदन देकर नुकसान की जानकारी दी है। इधर, चक्रवाती तूफान का असर जिले के कई ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला। तेज आंधी के कारण कई कच्चे घरों के छप्पर उड़ गए, जबकि कई जगहों पर बिजली के पोल उखड़ गए। इसके कारण कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। घटना के बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों और कंपनी प्रबंधन में नाराजगी है। वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

टैग्स