ब्रेकिंग
बिहार में ताजिया पहलाम के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; कई लोग घायलBihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजबिहार में ताजिया पहलाम के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; कई लोग घायलBihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेज

Bihar News: PM मोदी के दौरे से पहले मधुबनी पुलिस की सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ युवकों की तस्वीर वायरल!

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को मधुबनी दौरे से पहले जिले की पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट पर पिस्टलधारी युवकों की तस्वीरें वायरल होने से सुरक्षा एजेंसाओं में हड़कंप मच गया है। वायरल तस्वीरों को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

PM Narendra Modi, Madhubani news, viral pistol photo, social media, Madhubani police, security alert, Panchayati Raj Diwas, youth with gun, SP Yogendra Prasad, intelligence agencies
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार दौरे और मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल में प्रस्तावित सभा को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच मधुबनी पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर तीन युवकों की पिस्टल के साथ तस्वीरें वायरल हो गईं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


तीनों वायरल तस्वीरों में अलग-अलग युवक हथियार (पिस्टल) के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को लेकर एसपी योगेंद्र प्रसाद ने गंभीरता दिखाते हुए सभी संबंधित थानों को युवकों की पहचान और तलाश के निर्देश दिए हैं।


फिलहाल मधुबनी जिले की पुलिस, सोशल मीडिया टीम और खुफिया विभाग इन युवकों की पहचान और ठिकानों का पता लगाने में जुटे हैं। वायरल तस्वीरों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।


पुलिस का कहना है कि पिस्टल के साथ वायरल हुई तस्वीरों को लेकर जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने में लगा है।

टैग्स