ब्रेकिंग
BIG BREAKING: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा...मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ाबिहार में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचला, दो की मौत; एक गंभीर‘BJP वाले की गाड़ी है... मारो-मारो’, नारे लगाते हुए भीड़ ने किया हमला, बिहार में पुलिस जिप्सी पलटी; SDM की गाड़ी पर भी पथरावमधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत मेंCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींBIG BREAKING: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा...मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ाबिहार में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचला, दो की मौत; एक गंभीर‘BJP वाले की गाड़ी है... मारो-मारो’, नारे लगाते हुए भीड़ ने किया हमला, बिहार में पुलिस जिप्सी पलटी; SDM की गाड़ी पर भी पथरावमधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत मेंCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहीं

मधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत में

Police Action: मधेपुरा में NEET पेपर लीक और अन्य मांगों को लेकर आयोजित बिहार बंद के दौरान छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया। समाहरणालय घेराव की कोशिश के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कई छात्रों...

मधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत में
Ramakant kumar
3 मिनट

Police Action Madhepura News: नीट पेपर लीक मामले की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को आयोजित बिहार बंद का मधेपुरा में मिलाजुला असर देखने को मिला. विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने शहर में सड़क जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. समाहरणालय का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया. इस दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने 17 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.


बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार सुबह विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े दर्जनों छात्र ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के समीप एकत्र हुए. प्रदर्शनकारी छात्र नीट परीक्षा में कथित धांधली की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. दिल्ली में आंदोलनकारी छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भी छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज चौक पर सड़क जाम कर दिया. इससे कॉलेज चौक और आसपास के मार्गों पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा. प्रदर्शनकारी छात्रों की योजना जुलूस निकालकर समाहरणालय का घेराव करने और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की थी.


बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश

छात्र नारेबाजी करते हुए समाहरणालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने कॉलेज चौक पर पहले से लगाए गए बैरिकेडिंग के जरिए उन्हें रोकने का प्रयास किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की. इससे मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई.


प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और सड़क खाली करने की कोशिश की, लेकिन छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 17 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी समाहरणालय तक नहीं पहुंच सके. हिरासत में लिए गए छात्रों को सदर थाना ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.


मौके पर तैनात रहे अधिकारी और पुलिस बल

प्रदर्शन के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी प्रवेंद्र भारती मौके पर मौजूद रहे और स्थिति की निगरानी करते रहे. सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद सिंह और बेलारी थानाध्यक्ष स्नेहा कुमारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया था.


एएसपी सह एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान 17 छात्रों को हिरासत में लेकर सदर थाना लाया गया है. पुलिस की चौकसी के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.