ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

समाज सुधार अभियान : आज मधेपुरा में होंगे CM नीतीश, शराबबंदी को लेकर जीविका दीदियों से करेंगे संवाद

MADHEPURA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान लगातार चल रहा है. बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के कारण यह अभियान अब शनिवार और रविवार को संचालित किया जा रहा है. आज मुख्

समाज सुधार अभियान : आज मधेपुरा में होंगे CM नीतीश, शराबबंदी को लेकर जीविका दीदियों से करेंगे संवाद
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान लगातार चल रहा है. बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के कारण यह अभियान अब शनिवार और रविवार को संचालित किया जा रहा है. आज मुख्यमंत्री का समाज सुधार अभियान मधेपुरा में आयोजित किया गया है. नीतीश कुमार यहां जीविका दीदियों से बात करेंगे और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे.


राज्य में पूर्ण नशाबंदी, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री समाज सुधार अभियान यात्रा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री का यह जागरुकता अभियान है. यात्रा में शराबबंदी को लेकर जीविका दीदियों से संवाद भी कर रहे हैं और विकास योजनाओं की मुख्यमंत्री समीक्षा भी कर रहे हैं. मधेपुरा में भी मुख्यमंत्री जीविका दीदियों से संवाद करेंगे और विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे.


इससे पहले शनिवार को समाज सुधार अभियान के तहत पूर्णिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार समाज के सभी तबके के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है. जरूरत इस बात की है कि विकास के साथ-साथ समाज सुधार का अभियान भी निरंतर चलता रहे. विकास के साथ समाज सुधार होगा तो समाज, राज्य और देश आगे बढ़ेगा.


सीएम ने कहा कि शराब से 200 प्रकार की बीमारियां होती हैं, दारू पीयेंगे तो बीमार होंगे और जान भी जायेगी. मुख्यमंत्री शनिवार को पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि शराबबंदी के निर्णय से सरकार पीछे नहीं हटेगी.

टैग्स