ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

नदी में डूबने से एक साथ पांच बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MADHEPURA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा जिले से आ रही है जहां एक साथ 5 बच्चों की मौत हो गयी है। नदी में डूबने से पांचों बच्चों की मौत हुई है। मृतकों में चार लड़कियां औ

नदी में डूबने से एक साथ पांच बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा जिले से आ रही है जहां एक साथ 5 बच्चों की मौत हो गयी है। नदी में डूबने से पांचों बच्चों की मौत हुई है। मृतकों में चार लड़कियां और एक युवक शामिल है। 


घटना अरजपुर पंचायत के मनोहरपुर टोला की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि करमा-धरमा की पूजन सामग्री के विसर्जन के दौरान एक बच्ची का पैर फिसला और वह धार में गिर गयी। उसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर पांच बच्चे डूब गये।


 नदी में डूबने से पांचों बच्चों की मौत हो गयी। जब बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया तब आस पास के लोग जुट गये। तत्काल कई लोग धार में उतरे और डूबे बच्चों को बाहर निकाला। तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी। एक साथ पांच शव देख कोहराम मच गया। 


बताया जाता है कि सभी बच्चों की उम्र 15 से कम थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का हाल बेहाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।  





नदी में डूबने से एक साथ पांच बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


टैग्स