ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मधेपुरा : बाइक चेकिंग से भड़के छात्रों ने थाने पर किया पथराव, कई पुलिसवाले घायल

MADHEPURA : बुधवार की देर रात मधेपुरा में एक कोचिंग संचालक से कथित रूप से दुर्व्यवहार के आरोप को लेकर सेकड़ों उपद्रवियों ने थाने पर ही हमला बोल दिया और तोड़फोड़ करते हुए जमकर पथराव किया. इस हम

मधेपुरा : बाइक चेकिंग से भड़के छात्रों ने थाने पर किया पथराव, कई पुलिसवाले घायल
Anamika
2 मिनट

MADHEPURA : बुधवार की देर रात  मधेपुरा में एक कोचिंग संचालक से कथित रूप से दुर्व्यवहार के आरोप को लेकर सेकड़ों उपद्रवियों ने थाने पर ही हमला बोल दिया और तोड़फोड़ करते हुए जमकर पथराव किया. इस हमले में कई पुलिसवाले सहित आम लोग घायल हो गए.  

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है  कि बुधवार की शाम सदर थाना की पुलिस करीब 8 बजे कॉलेज चौक पर वाहन जांच कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने गुजर रहे एक शिक्षक की बाइक को जब्त कर थाना भेज दिया. बाइक शहर में कोचिंग चलाने वाले एक शिक्षक आरपी यादव की थी. इस दौरान शिक्षक और पुलिस वालों में नोंकझोंक भी हुई. 

इसके बाद  9 बजे अचानक से छात्रों का हुजूम कॉलेज चौक होते हुए सदर थाना पहुंच गया और थाना परिसर में लगे वाहनों में तोड़फोड़ किया. इसके साथ ही पुलिस थाने में छात्रों ने पथराव भी किया. जिसमें कई पुलिसकर्मी सहित आमलोग भी घायल हो गए. करीब डेढ़ घंटे तक छात्रों ने खूब उत्पात मचाया. भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने के बाद सभी उपद्रवी भाग निकले. इस दौरान कॉलेज चौक से जा रहे छात्रों ने थाना तक आते- आते रास्ते में भी कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SHANAWAZ

FirstBihar संवाददाता