ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

छोटे भाई ने दो बड़े भाइयों को मारी गोली, एक की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा निकल कर सामने आ रहा है। यहां पारिवारिक कलह

छोटे भाई ने दो बड़े भाइयों को मारी गोली, एक की मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा निकल कर सामने आ रहा है। यहां पारिवारिक कलह के चलते गोलीबारी हुई है। जहां छोटे भाई ने अपने दो बड़े भाइयों को गोली मार दी। घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। 


जानकारी के अनुसार, मधेपुरा में युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके छोटे भाई पर लगा है। जहां आपसी विवाद में एक सनकी भाई ने दो बड़े भाई को गोली मार दी। गोली लगने से एक भाई की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि दूसरे को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। परिजनों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


मृतक की पहचान भिरखी वार्ड-25 निवासी बालेश्वर भगत के बेटे सिंकू कुमार (32) के रूप में हुई। बताया गया कि कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर भगत के तीसरे बेटे राहुल कुमार अपने से बड़े दो भाई रमण कुमार (40) और सिंकू कुमार (32) को गोली मार दी। दोनों भाई को दो-दो गोली लगी है। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि मृतक सिंकू कुमार मधेपुरा कोर्ट में स्टाम्प वेंडर का काम करता था, जबकि रमन कुमार बालू-गिट्टी का थोक विक्रेता है। पारिवारिक कलह के कारण छोटे भाई राहुल कुमार ने दोनों भाइयों को गोली मार दी। सिंकू कुमार की मौत हो चुकी है। 


उधर, इस घटना को लेकर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि आपसी विवाद में सगे भाई ने अपने दो बड़े भाई को गोली मारी है। जिसमें से सिंकू कुमार की मौत हो गई है. वहीं दूसरे भाई को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।