ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार : दीपावली से पहले शिक्षक के घर लाखों की चोरी, गोदरेज तोड़ जेवरात ले उड़े चोर

MADHEPURA : बिहार के जैसे भी पर्व या त्योहार का मौसम आता वैसे ही चोरी की वारदातों में इजाफा देखने को मिलता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां

बिहार :  दीपावली से पहले शिक्षक के घर लाखों की चोरी, गोदरेज तोड़ जेवरात ले उड़े चोर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : बिहार के जैसे भी पर्व या त्योहार का मौसम आता वैसे ही चोरी की वारदातों में इजाफा देखने को मिलता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मधेपुरा शहर के जयप्रकाश नगर, वार्ड-6 में बेखौफ चोरों ने एक शिक्षक दंपति के घर को निशाना बनाया है। चोरों ने 3 लाख नगदी समेत 10 लाख से अधिक की सामान चोरी कर ली।


पीड़ित गृहस्वामी शिक्षक रामेंद्र कुमार रमन ने बताया कि रात में खाना-पीना के बाद वे लोग घर के फर्स्ट फ्लोर पर सोने के लिए चले गए। नीचे में उनकी पुत्री आर्या और उनकी सास एक कमरे में सोई हुई थी। रात करीब 3 से 4 के बीच चोर घर के मेन गेट को खोलकर अंदर प्रवेश कर गए। जिस रूम में उनकी पुत्री सोई हुई थी उसको बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे रूम में गोदरेज  के लॉकर में रखा हुआ सभी जेवरात और नगदी चोरी कर लिया। 


वहीं, इस घटना को लेकर शिक्षिका रूबी कुमारी ने बताया कि करवा चौथ में उनकी 3 बहन उनके घर पर आई थी। यहीं पर सभी ने करवा चौथ मनाया था। सभी बहन का जेवरात उनके गोदरेज लॉकर में ही रखा हुआ था। साथ ही 3 लाख रुपए छत ढलाई के लिए भी रखे हुए थे। इसी बीच चोरों ने इन घटना को अंजाम दिया।


इसके साथ ही उनकी पुत्री शिक्षिका आर्या ने बताया कि वह उनकी नानी ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में सोई हुई थी। जिसे चोरों ने बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। जब उनकी मां रूबी कुमारी को नीचे में कुछ हड़बड़ाहट की आवाज सुनाई दी तो वह नीचे आई तक चोर समान लेकर फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद रात करीब साढ़े 4 बजे सभी सदर थाना पर गए। जहां उन्होंने आवेदन दिया है।


इस घटना के बाबत सदर थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया चोरी की घटना की जानकारी मिली है। सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित गृहस्वामी के आवेदन के आधार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता