ब्रेकिंग
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशमहाराष्ट्र TET पेपर लीक: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी पटना से गिरफ्तार, फोन कॉल से खुला बड़ा राजयमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशमहाराष्ट्र TET पेपर लीक: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी पटना से गिरफ्तार, फोन कॉल से खुला बड़ा राज

मधेपुरा में जीएनएम छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मधेपुरा में किराए के कमरे में GNM छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा जिले के वार्ड संख्या 4 में रविवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान सुपौल जिले के झोकायर निवासी मकसूदन यादव की 24 वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी के रूप में हुई है, जो मधेपुरा में रहकर जीएनएम (GNM) की पढ़ाई कर रही थी। उसका शव किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया 


दरवाजा बाहर से बंद, पैरों की स्थिति ने बढ़ाए सवाल

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि फंदे से लटकने के बावजूद रूबी के पैर जमीन को छू रहे थे। परिजनों का तर्क है कि इस तरह की स्थिति सामान्य सुसाइड केस में नहीं होती, जिससे साफ जाहिर होता है कि किसी ने बड़ी साजिश के तहत हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है 


शादी की खुशियां मातम में बदलीं

परिजनों ने बताया कि रूबी का सुपौल के ही रहने वाले अमित कुमार नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था और दोनों के बीच बातचीत होती थी। परिवार वालों ने बताया कि उनकी शादी भी तय हो चुकी थी और घर में विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। रूबी की मौत ने न केवल परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है, बल्कि कई अनसुलझे सवाल भी खड़ा कर दिया है। रूबी की मां और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं और वे प्रशासन से निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं 


पुलिस की जांच जारी

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। साथ ही पुलिस प्रेमी युवक और अन्य पहलुओं से भी पूछताछ करने की तैयारी में है

टैग्स