ब्रेकिंग
छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

लंच के बाद विधानसभा में फिर से हंगामा, विपक्ष की नारेबाजी के बीच लिए जा रहे गैर सरकारी संकल्प

PATNA : लंच आवर के बाद बिहार विधानसभा में आज एक बार फिर से हंगामा देखने को मिला है. दोपहर 2:00 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष एक बार फिर से हंगामा करने लगा. अग्निप

लंच के बाद विधानसभा में फिर से हंगामा, विपक्ष की नारेबाजी के बीच लिए जा रहे गैर सरकारी संकल्प
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लंच आवर के बाद बिहार विधानसभा में आज एक बार फिर से हंगामा देखने को मिला है. दोपहर 2:00 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष एक बार फिर से हंगामा करने लगा. अग्निपथ योजना को लेकर मानसून सत्र में लगातार हंगामा देखने को मिला है. आज मानसून सत्र का अंतिम दिन है और आज भी विपक्ष सदन में हंगामा कर रहा है.


इसके पहले सुबह 11:00 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई थी तो हंगामे के कारण उसे दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित करना पड़ा था. दोपहर 2:00 बजे से सदन में गैर सरकारी संकल्प लिए जा रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी सदस्यों को बार-बार अपने स्थान पर जाने के लिए कहा है. लेकिन वह स्पीकर की बात नहीं मान रहे हैं. गैर सरकारी संकल्प की अहमियत को देखते हुए स्पीकर शोर-शराबे के बीच ही विधाई कार्य को जारी रखे हुए हैं.


इस बीच में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में कुछ कहना जा रहे थे, लेकिन अध्यक्ष ने हंगामे के कारण उन्हें बोलने की इजाजत नहीं दी. अध्यक्ष ने पहले विपक्षी सदस्यों को अपने स्थान पर जाने के लिए कहा. इसके बाद ही नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने के लिए मौका दिए जाने की बात कही, लेकिन विपक्षी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं, जिसे देखते हुए स्पीकर ने तेजस्वी यादव को इजाजत नहीं दी है.



टैग्स