ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

लू से बचाने के लिए बूथों पर पिलाई जाएगी यह दवा : दवा की दो बूंद ही हीट स्‍ट्रोक पर है असरदार

PATNA : बिहार में 25 मई को छठे चरण का मतदान होना है। इसको लेकर न सिर्फ जिला प्रसाशन बल्कि चुनाव आयोग भी काफी एक्टिव नजर आ रहा है। इसके साथ ही आयोग की तरफ से इस बात का ख्याल रख

 लू से बचाने के लिए बूथों पर पिलाई जाएगी यह दवा : दवा की दो बूंद ही हीट स्‍ट्रोक पर है असरदार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में 25 मई को छठे चरण का मतदान होना है। इसको लेकर न सिर्फ जिला प्रसाशन बल्कि चुनाव आयोग भी काफी एक्टिव नजर आ रहा है। इसके साथ ही आयोग की तरफ से इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि वोटरों को अपना वोट पोल करने में कहीं कोई समस्या न हो। लिहाजा, आयोग को जिला प्रसाशन की तरफ से गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्र में पंडाल बनाए जा रहे हैं। इसके साथ वहां पीने का ठंडा पानी और ओआरएस बी का घोल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही अब बूथों पर आने वाले वोटरों को लू न लगे, इसके लिए दवा का भी प्रबंध किया गया है। 


दरअसल, छठे चरण का मतदान शनिवार को होना है। इस चरण में बिहार की भी आठ सीटों पर वोटिंग होनी है। इस दौरान तेज धूप या लू के डर से मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहें, इसको लेकर हीटवेब से बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर होमियोपैथी दवा पिलाई जाएगी। जिससे हीट स्‍ट्रोक का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा। इसको लेकर राज्य आयुष समिति ने होमियोपैथी दवा ग्लोनोनियम 200 उपलब्ध कराई है।


जानकारी के अनुसार, यह दवा हीट स्ट्रोक यानी लू के लक्षण दिखने पर काफी प्रभावी होती है। राज्य आयुष समिति के नोडल पदाधिकारी वैद्य. धनंजय शर्मा ने बताया कि हर बूथ पर ग्लोनोनियम- 200 दवा भिजवा दी गई है। सिविल सर्जन व राज्य आयुष समिति की टीम मतदान कर्मियों व मतदाताओं को लू से बचाव के लिए इस दवा की दो बूंद देंगे। सारण में आमचुनाव के दौरान हर बूथ पर सभी को इस दवा की दो-दो बूंदें दी गई थीं।


होमियोपैथी की इस दवा को लेने से लू लगने का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसके अलावा यदि मतदान करने आए लोगों को धूप के कारण सिरदर्द, चक्कर, बुखार, घबराहट, शरीर का तापमान बहुत बढ़ गया हो, मिचली आए, धड़कन बढ़ जाए या बीपी बढ़ने के साथ सांस लेने में तकलीफ हो तो इस दवा की दो बूंद काफी कारगर साबित होती है।