ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभार

शराब माफियाओं का कहर, बिहार पुलिस पर पत्थर और लाठियों से जानलेवा हमला ; 11 पुलिसवाले घायल

Bihar Police : पुलिस को सूचना मिली थी कि आदिवासी टोला में चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। सूचना पर पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची थी और उसके बाद इनलोगों पर हमला बोल दिया गया

Bihar Police
पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Police : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बाद भी राज्य के अंदर शायद ही बिहार पुलिस पर शराब माफियाओं ने एक बार फिर कहर बरपाया है। पुलिस टीम पर हमले में 10 से ज्यादा पुलिसवाले जख्मी हो गए हैं। यह मामला सुपौल जिले का बताया जा रहा है। यहां तेकुना पंचायत के वार्ड नौ इमामपट्टी आदिवासी टोला में  छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं के झुंड ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में प्रतापगंज थानाध्यक्ष सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, तेकुना पंचायत के वार्ड नौ इमामपट्टी आदिवासी टोला छापेमारी करने गई पुलिस टीम जानलेवा हमला किया गया है। हमलावरों ने पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस ने आदिवासी टोला से 40 लीटर देसी शराब जब्त कर लिया। पत्थरबाजी में एक आदिवासी महिला भी घायल हुई है। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल थानाध्यक्ष प्रमोद झा को डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आदिवासी टोला में चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद झा के नेतृत्व में पुअनि नीरज कुमार आचार्य, अंजली कुमारी, लाला कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी छापेमारी के लिए आदिवासी टोला पहुंचे। पुलिस शराब की खोज करने लगी। इसी बीच 30-40 आदिवासी महिलाओं की भीड़ ने पुलिस पर पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। अचानक हमले के लिए पुलिस तैयार नहीं थी।


इधर, इस पुरे मामले में थानाध्थक्ष सहित 11 पुलिस कर्मी घायल हो गए। महिलाओं ने पुलिस वाहन सहित दो बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एसपी शैशव यादव ने बताया कि छापेमारी के लिए प्रतापगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गई थी। वहां महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।