ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

liquor ban in bihar : वाह रे शराबबंदी... मुर्दों के घर को भी नहीं छोड़ रहे शराब माफिया, कब्र के अंदर बोरियों में मिली खेप; पुलिस भी हैरान

liquor ban in bihar : पुलिस को मुर्दों के घर में शराब छिपाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस यहां छापेमारी के लिए जुटी थी। छानबीन में पुलिस को पुराने कब्र के अंदर रखी गईं शराब की बोरियां मिलीं।

liquor ban in bihar
कब्र के अंदर बोरियों में मिली खेप
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

liquor ban in bihar : बिहार में काफी दिनों से शराबबंदी लागू है लेकिन यहां शराब तस्कर पुलिस की नाक के नीचे अपनी करतूतों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे।अब खबर यह है कि इन शराब माफियाओं ने मुर्दों के घरों को भी नहीं बख्शा है और मुर्दों के घर को अपना नया ठिकाना बना लिया है। इसके बाद बिहार में जब एक कब्र शराब की बोतलें उगलने लगीं तो सभी हैरान रह गए।


दरससल, खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है जहां सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र में शराब को लेकर अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कादिरगंज के अलावल खान मकबरा के पास स्थित एक कब्रिस्तान की कब्र से अवैध शराब बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर अब कब्रिस्तान में शराब छिपा रहे हैं। शराब को छिपाने के लिए पुराने कब्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुर्दों के घर में शराब छिपाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस यहां छापेमारी के लिए जुटी थी। हालांकि, पुलिस टीम को देख सभी तस्कर तो भाग गए लेकिन छानबीन में पुलिस को पुराने कब्र के अंदर रखी गईं शराब की बोरियां मिलीं। बताया जा रहा है कि लगभग 50 लीटर से अधिक देसी मुहआ शराब कब्र से बरामद हुआ है।


वहीं, पुराने कब्र से देसी शराब की खेप मिलने के बाद इलाके में इसकी काफी चर्चा है। पुलिस का कहना है कि शराब धंधबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कब्र के अंदर से शराब मिलने के मामले में केस दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।


बता दें कि,इससे  2 साल पहले भी इस इलाके में कब्रिस्तान से ही शराब बरामद हुआ था। अब फिर आज कब्र से शराब मिलने से सनसनी फैल गई है। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है तथा मामले में मुकदमा दर्ज कर अज्ञात धंधेबाजों पर कार्रवाई की बात कही गई है।