ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभार

Land For Job Case : राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई, लालू परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें!

Land For Job Case: : दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज लैंड फॉर जॉब घोटाले की सुनवाई होगी। इससे पहले 7 फरवरी को यह टल गई थी। इस मामले में लालू प्रसाद यादव

Land For Job Case
Land For Job Case
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Land For Job Case: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में आज सुनवाई होगी। इससे पहले 7 फरवरी को सुनवाई टल गई थी। इस मामले में  30 जनवरी को कोर्ट ने दो अधिकारियों पर केस चलाने की मंजूरी दी थी। इसमें एक पूर्व IAS अधिकारी आरके महाजन का भी नाम शामिल हुआ। महाजन लालू के रेल मंत्री रहते रेलवे बोर्ड में थे। 


पिछली सुनवाई के दौरान स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर डीपी सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे। एडवोकेट मनु मिश्रा फिजिकली कोर्ट के अंदर मौजूद थे। इससे पहले 16 जनवरी को सुनवाई टल गई थी। उस दिन कोर्ट ने एक रेलवे अधिकारी पर केस चलाने की अनुमति नहीं दी थी। इस केस में लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं। 


इसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल हैं। पिछले साल 7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत मिल गई थी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल दी थी। कोर्ट ने सभी को पासपोर्ट सरेंडर करने के निर्देश दिए थे।


मालूम हो कि लैंड फॉर जॉब मामले में 20 जनवरी 2024 को ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने लालू-तेजस्वी से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। ED सूत्रों के मुताबिक, लालू प्रसाद से 50 से ज्यादा सवाल किए गए थे। उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिए थे। पूछताछ के दौरान कई बार लालू झल्ला भी गए थे। वहीं, तेजस्वी से 30 जनवरी 2024 को लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ चली थी।


इधर, पिछले साल 7 अक्टूबर को कोर्ट ने इस मामले में लालू परिवार समेत 9 आरोपियों को जमानत दी थी। कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया था और पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया था।