ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

लालू यादव के एक और करीबी पर ED की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन; बालू के बड़े कारोबारी हैं RJD नेता

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के एक और करीबी नेता पर ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है। ईडी की टीम आरजेडी नेता के सुभाष यादव के क

लालू यादव के एक और करीबी पर ED की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन; बालू के बड़े कारोबारी हैं RJD नेता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के एक और करीबी नेता पर ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है। ईडी की टीम आरजेडी नेता के सुभाष यादव के कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। यह कार्रवाई  रेत माफियाओं से संबंधित मामले में की गई है। सूत्रों के मुताबिक,  सुभाष यादव केकरीब आधा दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की गई है। 


जानकारी हो कि, सुभाष यादव के खिलाफ बिहार में 14 मुकदमे चल रहे हैं। उन पर लालू-राबड़ी व उनके परिजनों को फ्लैट-जमीन देने के आरोप लगते रहे हैं। राजद नेता सुभाष यादवपूर्व विधायक ही नहीं, बल्कि पिछले बार लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड के चतरा से उम्मीदवार थे, लेकिन वो चुनाव हार गए थे। इससे पहले भी सुभाष यादव के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड पड़ी थी। आईटी टीम ने साल 2018 में पटना, दिल्ली और धनबाद में ये कार्रवाई की थी।  


वहीं, चतरा से राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे सुभाष प्रसाद यादव अकूत संपत्ति के मालिक हैं। यह लालू यादव के करीबी बताए जाते है। सुभाष यादव पटना जिले के शाहपुर क्षेत्र के हेतनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय सुभाष प्रसाद यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव के करीबी बताए जाते हैं। सुभाष यादव के खिलाफ पटना के ही तमाम थानों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें ज्यादातर अवैध बालू खनन से जुड़े हुए हैं। और कुछ आपराधिक मुकदमे भी हैं।