ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

लालू बोले- किसान और गरीब विरोधी है नीतीश सरकार, आज हर दूसरा परिवार पलायन कर रहा

PATNA : कृषि विधेयक को लेकर देश भर में हंगामा मचा है. कृषि बिल पर जो बवाल हो रहा है, उसमें एग्रीकल्चर मार्केटिंग प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटी यानी कि APMC पर काफी जोर दिया जा र

लालू बोले- किसान और गरीब विरोधी है नीतीश सरकार, आज हर दूसरा परिवार पलायन कर रहा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  कृषि विधेयक को लेकर देश भर में हंगामा मचा है. कृषि बिल पर जो बवाल हो रहा है, उसमें एग्रीकल्चर मार्केटिंग प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटी यानी कि APMC पर काफी जोर दिया जा रहा है. बिहार में 2006 में भाजपा और नीतीश सरकार द्वारा APMC बंद किये जाने को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है.


लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "किसान और गरीब विरोधी नीतीश-भाजपा ने बिहार में 2006 में APMC बंद कर दिया था. उसका दुष्परिणाम यह हुआ कि तब से बिहार सरकार के कुल खाद्यान्न लक्ष्य का 1% भी कभी MSP पर नहीं खरीदा गया. इससे ग़रीबी बढ़ी और यह पलायन का मुख्य कारण बना। आज हर दूसरा परिवार पलायन करता है."


कृषि क्षेत्र के लिए घोषित आर्थिक पैकेज में एसेंशियल कमोडिटी एक्ट और एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (APMC) एक्ट में बदलाव प्रमुख है. अगर एपीएमसी एक्ट में संशोधन से किसानों को लाभ मिलता तो बिहार के अन्नदाता सबसे आगे होते. क्योंकि बिहार (Bihar) में 2006 से ही एपीएमसी एक्ट नहीं है. फिर भी वहां किसानों की स्थिति बद से बदतर होती गई.



राजद सुप्रीमो का कहना है कि नीतीश और मोदी की सरकार किसान विरोधी सरकार है. सरकार के गलत फैसले के कारण ही राज्य में गरीबी बढ़ी है. राज्य के लोगों के पलायन के पीछे यही मुख्या कारण है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें