ब्रेकिंग
थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल✦ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो बढ़ेगी परेशानी, PUC से लेकर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन तक पर लगेगी रोक; सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश✦बंद घर की खिड़की तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा✦रांची की लड़की को दलालों ने दुबई में बनाया बंधक, पिता ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार, कहा.. ‘हुजूर! मेरी बेटी को बचा लीजिए’✦थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल✦ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो बढ़ेगी परेशानी, PUC से लेकर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन तक पर लगेगी रोक; सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश✦बंद घर की खिड़की तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा✦रांची की लड़की को दलालों ने दुबई में बनाया बंधक, पिता ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार, कहा.. ‘हुजूर! मेरी बेटी को बचा लीजिए’

लखीसराय हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- प्रशासनिक कुव्यवस्था का नतीजा

Ashok Dham stampede: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर हुए दर्दनाक हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत से हड़कंप मच गया। घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर प्रशासनिक कुव्यवस्था का आरोप लगाया है। हादसे के बाद सरकार...

लखीसराय हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- प्रशासनिक कुव्यवस्था का नतीजा
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Lakhisarai Ashok Dham accident: लखीसराय के अशोक धाम स्थित इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के दिन हुए हादसे को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है. हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है.


तेजस्वी यादव ने घटना पर दुख जताते हुए इसे सरकार की प्रशासनिक कुव्यवस्था का परिणाम बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार गिरने से करंट फैल गया, जिसके बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई.


उन्होंने हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद मंदिर परिसर में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है. तेजस्वी यादव ने इसे एनडीए सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली घटना बताया.


मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग

तेजस्वी यादव ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने घायलों के बेहतर और त्वरित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की.


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलान

अशोक धाम हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी दुख जताया है. उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने की बात कही.


मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.


नीतीश कुमार ने भी जताया दुख

अशोक धाम मंदिर में हुई घटना पर राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने भी शोक व्यक्त किया. उन्होंने श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.


सावन की सोमवारी के कारण अशोक धाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान बिजली का तार गिरने से करंट फैलने और उसके बाद भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होने की बात सामने आई है. घटना के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.