ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BIHAR NEWS : एक और छठ व्रती की सड़क हादसे में मौत, जख्मी बैंक कर्मी पटना रेफर

LAKSHISARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो।

BIHAR NEWS : एक और छठ व्रती की सड़क हादसे में मौत, जख्मी बैंक कर्मी पटना रेफर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LAKSHISARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार लखीसराय में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत हो गयी। वहीं महिला के पति समेत दो लोग इस हादसे में घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों में एक की स्थिति गंभीर है जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चोटहा झुलौना गांव के बीच स्थित छह नंबर पुल के निकट की है। जहां मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह दो बाइक के आमने-सामने टक्कर हो गयी। 


वहीं, दो बाइकों की इस टक्कर में गंगा स्नान के लिए जा रही महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में महिला के पति एवं दूसरा बाइक चालक घायल हो गया। जख्मी की पहचान शेखपुरा जिला के कंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंझौरी गांव निवासी मुसहरु महतो के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। जबकि मृतका की पहचान उनकी 25 वर्षीय पत्नी डोली कुमारी के रूप में की गयी। जबकि दूसरे बाइक सवार जख्मी की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के साविकपुर गांव निवासी दीपक पांडे के 35 वर्षीय पुत्र अमन कुमार उर्फ कारू पांडे के रूप में हुई है। 


उधर, मौके पर कई ग्रामीण जमा हो गए। स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ हरदीप बागेड़िया ने महिला की मौत की पुष्टि कर दी और घायल दोनों युवक का इलाज शुरू किया। चिकित्सक ने बताया कि सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। जबकि घायल में एक की स्थिति गंभीर है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।