ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

बिहार से बड़ी खबर : ट्रेन की तीन बोगियों में लगी भीषण आग : यात्रियों में मची अफरा-तफरी : किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

LAKHISARAI : इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है। जहां पटना से देवघर जा रही EMU पैसेंजर ट्रेन में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बी

बिहार से बड़ी खबर : ट्रेन की तीन बोगियों में लगी भीषण आग : यात्रियों में मची अफरा-तफरी : किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI : इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है। जहां पटना से देवघर जा रही EMU पैसेंजर ट्रेन में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा लखीसराय के किऊल रेलवे स्टेशन का है।


दरअसल, पटना से जसीडीह जा रही ईएमयू ट्रेन किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी थी। तभी ट्रेन से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। ट्रेन में आग लगने से किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई है। गनीमत की बात रही कि यात्री समय रहते ट्रेन से बाहर निकल गए थे। नहीं तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था।


बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या- 13028 डाउन पटना जसीडीह ईएमयू ट्रेन किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर जैसे ही आकर रुकी कि ट्रेन के इंजन से कुछ बोगी के बाद अचानक एक बोगी से धुआं उठने लगा। जिसके बाद यात्रा जान बचाकर किसी तरह भागने लगे। देखते ही देखते आग ने ट्रेन की तीन बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया और तीनो बोगियां धू-धू कर जलने लगी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भी रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में विफल रही है।