ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को कुचला, मौके पर ही गई जान

LAKHISARAI : लखीसराय से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया. घटना में मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजन

बिहार : तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को कुचला, मौके पर ही गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

LAKHISARAI :  लखीसराय से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया. घटना में मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से निकलकर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.


बताया जा रहा है कि आने वाली सोमवारी को देखते हुए बच्चा साईकिल से फूल खरीदने जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया. जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों का भीड़ इकठ्ठा हो गया. लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी. घटना की जानकरी मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


जानकारी के मुताबिक, घटना लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र के मकुना गांव की है. मृतक की पहचान रजनीश कुमार के रूप में हुई है, जिसका उम्र 13 वर्ष था. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

टैग्स